कल कांग्रेस का राज्यपाल घेराव, ऋषिकेश से जाएंगे 300 कार्यकर्ता पूर्व मंत्री सजवाण ने की पत्रकार वार्ता

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई, सरकारी जमीनों के घोटालों और अंकिता भंडारी हत्याकांड के खिलाफ कांग्रेस कल देहरादून में विशाल रैली निकालकर राज्यपाल का घेराव करेगी। यह जानकारी पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने प्रेस वार्ता कर दी है। बुधवार को ऋषिकेश के एक होटल में प्रदेश के ज्वलंत जनहित के मुद्दों को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड, सरकारी जमीनों के घोटालों, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, रेखा आर्य और अन्य नेताओं पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों और सभी वर्गों की सुरक्षा व महंगाई के खिलाफ कल पूरे प्रदेश से लोग देहरादून पहुंचेंगे व राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे ।
उन्होंने कहा कि राज्यपाल प्रदेश के संरक्षक हैं, उन्हें निष्पक्ष होकर कांग्रेस की बात सुननी चाहिए। मुख्यमंत्री तो भाजपा के होकर रह गए हैं। राज्यपाल की निष्पक्षता से ही प्रदेश की जनता का भला होगा और भ्रष्टाचारी सरकार पर रोक लगेगी। बताया कि कल रैली में देहरादून में करीब 10 हजार लोग जुटेंगे। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से 300 लोग रैली में शामिल होंगे।
पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि जनता चुनाव की घोषणा का इंतजार कर रही है और कांग्रेस का आह्वान कर रही है। उन्होंने कहा कि एकता ही मूल मंत्र है।


मौके पर वार्ता में मनोज गुसाईं, राजपाल खरोला, भगवती प्रसाद सेमवाल, ललित मोहन मिश्रा, विजय सारस्वत , विनय सारस्वत , राकेश सिंह , अंशुल त्यागी , अभिनव मलिक सहित अन्य मौजूद थे।
[banner id="1202"]






































