Blog

पूर्व सैनिकों एवं अर्धसैनिक बलों के प्रतिनिधियों ने विधायक से की मुलाकात

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल से उनके ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में पूर्व सैनिकों एवं अर्धसैनिक बलों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा तथा उनके समाधान का आग्रह किया।अग्रवाल ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता एवं ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व सैनिकों एवं अर्धसैनिक बलों के जवानों का योगदान अतुलनीय है। राष्ट्र की सीमाओं की सुरक्षा से लेकर आंतरिक सुरक्षा तक इनका समर्पण और सेवा भाव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों एवं अर्धसैनिक बलों से जुड़े जवानों की समस्याओं और मांगों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। उनके सम्मान, अधिकारों एवं कल्याण के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

मौके पर हिम्मत सिंह नेगी अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, कुंदन सिंह नेगी उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह रावत सहायक कमांडेंट , दिलबर सिंह रावत ज्वाइंट डायरेक्टर एवं संरक्षक , सी.एम. पांडे मीडिया प्रभारी एवं बलदेव सिंह बिष्ट सहित अन्य उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button