Blog

नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस का एक्शन लगातार जारी , एक दबोचा

रायवाला। कोतवाली पुलिस ने नशा तस्करों के विरूद्ध कारवाई कर एक नशा तस्कर को 06.66 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बता दे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार नशा तस्करो के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली रायवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा 24 अगस्त को चैकिंग के दौरान मोतीचूर फ्लाई ओवर के निकट स्थित अण्डरपास के पास से एक अभियुक्त सन्तोष शर्मा पुत्र अशोक शर्मा को 2 लाख रू0 से अधिक अनुमानित मूल्य की 06.66 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली रायवाला पर मु0अ0सं0 137/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा बताया गया कि वह ऑटो चलाने का कार्य करता है तथा स्वंय भी नशे का आदी है, उक्त स्मैक वह पावनधाम के पास से एक स्थानीय नशेडी से सस्ते दामों में खरीदकर लाया था, जिसे वह अन्य स्थानीय नशेडियों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था।

आरोपी की पहचान सन्तोष शर्मा पुत्र अशोक शर्मा निवासी प्रेम विहार चौक के पास हरिपुरकला, थाना रायवाला, जनपद देहरादून, उम्र- 25 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रघुबीर कपरवाण , हेड कॉन्स्टेबल कुलबीर सिंह , कॉन्स्टेबल आनन्द कुमार , कॉन्स्टेबल जसबीर कुमार , कांस्टेबल प्रवीण सैनी शामिल थे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button