Blog

महापौर ने मॉनसून सीजन को लेकर बीमारियों की रोकथाम के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

महापौर शंभू पासवान की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय में हुई बैठक

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । बस अड्डा परिसर स्थित नगर निगम कार्यालय में महापौर शंभू पासवान की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई ।जिसमें मुख्य नगर आयुक्त गोपाल राम बेनीवाल और सीएमएस डॉक्टर उत्तम खरोला एम्स के डॉक्टर, सीवर,वन विभाग, जल संस्थान, जल विभाग समेत कई विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा जहां पर वॉटर लॉगिंग यानी की पानी के जमा होने की समस्या है। उन जगहों को चिन्हित किया जाए और वहां पर छिड़काव और फॉगिंग और आकस्मिक चेकिंग अभियान भी चलाया जाए. पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी फिलहाल डेंगू जैसी बीमारी कंट्रोल में है एक दो कैसे यहां पर आए हुए हैं। और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। लेकिन हम सतर्कता के तहत पहले से अपनी तैयारी रख रहे हैं और जो संबंधित क्षेत्र है। जहां से संभावना है कि पानी रुक होने की या फिर लार्वा बनने की कहानी पर भी जो संभावित क्षेत्र हैं। उन पर हमारी लगातार नजर है और नगर निगम की टीम उन क्षेत्रों में दौरा कर रही है।सफाई खास तौर पर हो इलाके में इस फोकस है। मुख्य नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा बीच में घरों में या फिर कबाड़ी वाला या ऐसी जगह जहां पर पानी जमा होने की संभावना है। वहां पर उन इलाकों में आकस्मिक चेकिंग अभियान शुरू किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने मनसा देवी इलाके में वन विभाग को निर्देशित किया है वहां पर पानी जमा न हो अगर कहीं पर बंध या चेक डैम टाइप बना रखे हैं तो उनकी वजह से पानी न रुकने पाए। अगर रुका हुआ है तो साफ सफाई हो।

 

 

छिड़काव की जरूरत हो तो वह भी हो। सीवरेज मेंटेनेंस को निर्देशित करते हुए कहा मद्रास कैफे और अन्य जगहों पर सीवर ओवर फ्लो की समस्या हो रही है उसको ठीक करे। बैठक में मुख्य नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल , सहायक नगर आयुक्त रमेश सिंह रावत, सफाई निरीक्षक अमित नेगी अन्य मौजूद रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button