युवती पर जानलेवा हमला करने वाले को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून । थाना क्लेमेंटाउन में 7 मार्च 2026 को वादी वादी कृष्ण चंद्र वर्मा पुत्र स्व दयाराम निवासी 24 आदर्श विहार रायपुर रोड, थाना- रायपुर, देहरादून उम्र-55 वर्ष द्वारा थाना क्लेमेंटाउन में लिखित तहरीर दी की एक निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले युवक उदय पुत्र महेश नि0 जागृति विहार, मेरठ, उ0प्र0, जो M.CA प्रथम वर्ष का छात्र है, के द्वारा उनकी पुत्री को जान से मारने की नियत से उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमे उनकी पुत्री को गंभीर चोटें आई, जिसका उपचार दून अस्पताल में चल रहा है एवं उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंटाउन पर तत्काल मु0अ0सं0- 20/2026 धारा 109(1) बीएनएस बनाम उदय सिंह का अभियोग पंजीकृत किया गया। वही प्रकरण की गम्भीरता/सवेंदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना में शामिल अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए, जिस पर क्लेमेंटाउन पुलिस द्वारा 07-03-26 को घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त उदय सिंह उर्फ़ विशु पुत्र महेश कुमार निवासी 103/2 जागृति विहार, थाना मेडिकल, जनपद मेरठ, उ0प्र0 हाल पता – ओगल भट्टा, थाना क्लेमेन्टाउन, देहरादून, उम्र -21 वर्ष को दून अस्पताल परिसर से गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशान देही पर उसके ओगल भट्टा स्थित कमरे से घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद किया गया। वही आरोपी ने
पूछताछ में बताया की वह क्लेमें टाउन स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में एमसीए प्रथम वर्ष का छात्र है, तथा कृष्णा विहार ओगल भट्टा में अपने तीन अन्य दोस्तो के साथ कमरा किराये पर लेकर रह रहा है। उक्त युवती से उसकी मुलाकात सितम्बर 2025 में अपने शिक्षण संस्थान में हुई थी, जिसके बाद से ही दोनो लगातार एक दूसरे के संपर्क में थे। अभियुक्त उक्त युवती से शादी करना चाहता था, परंतु इस बीच उसे उक्त युवती के किसी अन्य युवक के संपर्क में होने की जानकारी मिली, इस बात को लेकर 07/03/2026 उन दोनों के मध्य विवाद हो गया,

जहां आवेश में आकर युवक द्वारा युवती पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी की पहचान उदय सिंह उर्फ विशु पुत्र महेश कुमार निवासी 103/2 जागृति विहार, थाना मेडिकल, मेरठ, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है ।






























