मॉं सुरकंडा मन्दिर के दर्शनों को निशुल्क यात्रा पर किया रवाना

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । गढ़ महिला उत्थान समिति ऋषिकेश ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मातृ शक्ति देवी दर्शन यात्रा के अभियान के तहत भट्टोंवाला ग्रामसभा की महिलाओं को पौराणिक सिद्ध पीठ मॉं सुरकंडा मन्दिर के दर्शनों को निशुल्क यात्रा पर रवाना किया गया । जिसका शुभारम्भ कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला ने ध्वज दिखाकर किया, यात्रा से पूर्व में समिति के पदाधिकारियों ने महिला यात्रियों को तिलक लगाकर अभिनंदन किया । यात्रा का शुभारंभ करते हुऐ जयेन्द्र रमोला ने कहा कि आज महिला दिवस के अवसर पर गढ़ महिला उत्थान समिति ने महिलाओं को धार्मिक यात्रा पर ले जाने का सराहनीय कार्य किया क्योंकि महिला दिवस का असली उद्देश्य तभी सार्थक जब हम समाज में महिलाओं को मान सम्मान और स्वाभिमान के साथ उनका स्थान दें साथ ही अपने धर्म,संस्कृति और पौराणिक धार्मिक स्थलों को जानें ताकि आने वाली पीढ़ियाँ इनको ना भुला सके और आज जिस प्रकार गढ़ समिति ने मातृ शक्ति देवी दर्शन यात्रा अभियान के तहत ऋषिकेश क्षेत्र की महिलाओं को उत्तराखण्ड के पौराणिक देवी मन्दिरों के दर्शन करवाने का कार्य शुरू किया है और मुझे आशा है कि भविष्य में भी महिलाओं के उत्थान के लिये और कार्य करते रहेंगे । समिति की अध्यक्ष कुसुमलता शर्मा व सचिव कृष्णा रमोला ने बताया कि समिति का उद्देश्य समिति का मुख्य उद्देश्य उत्तराखण्ड की संस्कृति और परंपराओं के साथ साथ महिलाओं को उत्तराखंड की धरोहर हमारे पौराणिक देवी देवताओं के मन्दिरों के विषय में यात्रा के माध्यम से अवगत करवाना है और इसी के तहत धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया जिसके तहत आज हम महिलाओं के साथ मॉं सुरकंडा देवी जी के दर्शन को निकले हैं । ग्राम प्रधान संगीता राणा ने बताया कि हमारे गांव की महिलाओं बहुत उत्साहित है कि यह कार्य सरकार को करने चाहिए कि वे महिलाओं को इस तरह की धार्मिक यात्राओं के लिये निशुल्क सुविधा दे पर आज निःस्वार्थ भाव से गढ़ महिला उत्थान समित ने इस कार्य का शुभारंभ किया है जिसके लियें मैं अपने गांव की ओर से समिति का धन्यवाद करती हूँ ।

मौके पर समिति की सदस्य उमा ओबरॉय, ईशा कलूडा, भैरव उपासक संजय बिष्ट, नागराजा के उपासक सतीश रावत, कमल सिंह राणा, अतुल चन्द रमोला, दिनेश राणा, वीरपाल राणा, उम्मेद रौथाण, अरूण बिष्ट, धर्मेन्द्र कुमार, महेन्द्र चन्द, मनीष व्यास सहित अन्य मौजूद रही ।































