कौशल बिजल्वाण को भाजयुमो में जिला महामंत्री बनाए जाने पर युवाओं में उत्साह की लहर

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) में लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता कौशल बिजल्वाण को ऋषिकेश जिला महामंत्री बनाए जाने पर क्षेत्र के युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके मनोनयन को संगठन में सक्रिय और जमीनी कार्यकर्ताओं के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है। कौशल बिजल्वाण का छात्र जीवन से ही संगठनात्मक गतिविधियों में विशेष योगदान रहा है। उन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में पूर्व छात्र महासंघ महासचिव एवं पूर्व छात्र संघ विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रूप में कार्य किया है। इसके साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में ऋषिकेश प्रांत प्रमुख, विभाग संयोजक और जिला संयोजक जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। उनकी नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती और गति मिलेगी। कौशल बिजल्वाण ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि अब तक विभिन्न पदों पर रहते हुए संगठन को सशक्त बनाने का जो प्रयास किया है, उसे आगे भी निरंतर जारी रखेंगे और युवाओं को संगठन से जोड़कर राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
































