मुख्यमंत्री धामी से मिलकर समस्याओं को रखा

देहरादून ( राव शहजाद ) । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर ऋषिकेश विधानसभा की समस्याओं को रखकर जल्द समाधान करने की मांग की है। इस दौरान हरिपुर कला वासियों ने स्वामी सत्यमित्रानंद राजकीय इंटर कॉलेज हरिपुर कला में प्रवक्ता के रिक्त पद सृजन के संबंध में सीएम से मिलकर जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है । समाजसेवी धर्मेंद ग्वाडी ने बताया की हरिपुर कला के एकमात्र राजकीय इंटर कॉलेज में टीचर (प्रवक्ता) ना होने के कारण छात्र- छात्राओं को या तो हरिद्वार या फिर रायवाला जाना पड़ता है या फिर बहुत से बच्चों को अपनी शिक्षा को बीच में ही छोड़ना पड़ता है। मंगलवार को मुख्यमंत्री के शासकीय आवास पर कार्यकर्ताओं ने भेंट कर चार वर्षों के सफल कार्यकाल की बधाई दी । सीएम द्वारा संकल्प से समृद्धि तक का सफल चार वर्ष जनकल्याणकारी नीतियों एवं धरातलीय कार्यों का जीवंत उदाहरण है । भाजपा के जिला महामंत्री प्रतीक कालिया ने ऋषिकेश विधानसभा की कुछ समस्याओं से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि हरिपुर कलां भाग दो स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में लंबे समय से मुख्य विषय के प्रवक्ताओं की कमी है जिसके कारण छात्र छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है। इन विषयों में हिंदी, गणित, विज्ञान मुख्य विषय शामिल है। साथ ही प्रतीक कालिया जी द्वारा लंबे समय से ऋषिकेश के व्यापारियों के हित के लिए ट्रांसपोर्ट नगर बनाए जाने की मांग को भी मुख्यमंत्री के सामने रखा गया। पत्र के माध्यम से उन्होंने अवगत कराया कि ऋषिकेश में एक ट्रांसपोर्ट नगर की नितांत आवश्यकता है इसके पूरा होने से जाम और पार्किंग जैसी मुख्य समस्याओं से शहर को निजात मिल सकती है।

मौके पर प्रतीक कालिया , क्षेत्र पंचायत सदस्य मितीका शर्मा , पूजा ग्वाडी , लक्ष्मी जुगरान , मोहित शर्मा, धर्मेंद्र ग्वाडी तथा सुनील जुगरान सहित अन्य उपस्थित रहे।
































