Blog

नगर निगम हरिद्वार में स्वच्छता को लेकर तेज़ी

हरिद्वार ( राव शहजाद ) । नगर निगम हरिद्वार में नगर आयुक्त IAS नंदन कुमार द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में नगर निगम हरिद्वार की रैंकिंग में सुधार सुनिश्चित करना रहा।बैठक के दौरान शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी मुख्य सफाई निरीक्षकों को अपने-अपने वार्डों को आदर्श वार्ड के रूप में विकसित करने हेतु स्पष्ट निर्देश दिए गए। कार्रवाई और निगरानी पर जोर सफाई निरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में किए जाने वाले चालानों की संख्या बढ़ाएं तथा प्रत्येक निरीक्षक प्रतिदिन कम से कम 10 चालान सुनिश्चित करें। ये चालान विशेष रूप से गंदगी फैलाने, अतिक्रमण करने और C&D वेस्ट (निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट) पर केंद्रित होंगे।

🔹 Bulk Waste Generators पर सख्ती
बैठक में सभी बड़े कचरा उत्पादकों (Bulk Waste Generators) की निगरानी को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया, विशेषकर गीले कचरे के प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए।
🔹 सुरक्षा और व्यवस्था पर विशेष ध्यान
नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक श्रीकांत को निर्देशित किया गया कि नगर क्षेत्र में संचालित सभी डिस्लजिंग (Desludging) वाहनों का तत्काल पंजीकरण कराया जाए तथा सेफ्टी मैनेजमेंट प्रोटोकॉल के तहत सभी नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
🔹 ज्वालापुर क्षेत्र में गोबर प्रबंधन
ज्वालापुर क्षेत्र में एकत्रित किए जा रहे गोबर के उचित प्रबंधन एवं 100% कलेक्शन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक मे उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल, मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक मनोज कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक अर्जुन सिंह, सफाई निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक श्रीकांत, मुख्य सफाई निरीक्षक विकास झाझर तथा मुख्य सफाई निरीक्षक विकास चौधरी सहित अन्य उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button