लोक कल्याण समिति ( रजि )ने की शतरंज प्रतियोगिता आयोजित
प्रतियोगिता में पुत्री एवं पिता रहे प्रथम एवं द्वितीय

रायवाला । लोक कल्याण समिति (पंजीकृत), प्रतीतनगर रायवाला के तत्वाधान में श्रीराम नवमी के द्वितीय दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित शतरंज प्रतियोगिता संपन्न हुई। पुत्री एवं पिता रहे प्रथम एवं द्वितीय आए । समिति के प्रवक्ता विरेन्द्र नौटियाल (वीरू) ने जानकारी देते हुए बताया कि शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष प्रथम बार किया गया, जिसमें प्रतिभागियों एवं स्थानीय नागरिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारम्भ संपत्ति देवी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सरस्वती देवी चमोली, अध्यापक प्रमोद चमोली, ऋषिकेश शतरंज क्लब के अध्यक्ष शेर सिंह थापा, उत्तराखंड रस्साकसी एसोसिएशन के महासचिव दिनेश पैन्यूली, शतरंज कॉमनवेल्थ खिलाड़ी, कोच एवं रेफरी बृजेश राय तथा समिति के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में बौद्धिक खेलों को प्रोत्साहित करना तथा युवाओं में सकारात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों के प्रति रुचि विकसित करना रहा । अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए समिति के प्रयासों की प्रशंसा की तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की। प्रतियोगिता में कुल 58 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लक्षिता चौधरी , द्वितीय स्थान संजीव चौधरी , तृतीय स्थान प्रो. कुलदीप आचार्य , चतुर्थ स्थान वेदांत भट्ट , पंचम स्थान सक्षम भट्ट , बेस्ट गर्ल इरा सेठी , बेस्ट बॉय अंशुमान जोशी का खिताब अपने नाम किया ।

मौके पर समिति के अध्यक्ष गंगाधर गौड़, उपाध्यक्ष बालेन्द्र सिंह नेगी, सचिव नरेश थपलियाल, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवाड़ी, प्रवक्ता विरेन्द्र नौटियाल (वीरू), महिला कल्याण सचिव अंजू बडोला सदस्य आशीष सेमवाल, अनीता जुगलान, ग्राम प्रधान रायवाला सागर गिरी, पूर्व ग्राम प्रधान चकजोगीवाला सोबन सिंह कैंतुरा, महावीर कैंतुरा, भारतेन्दु पाण्डेय, सरिता गैरोला, श्रीधर प्रसाद नौटियाल, लक्ष्मी प्रसाद नौटियाल, रेफरी अमन कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
































