एसएसपी ने आईडीपीएल चौकी प्रभारी सहित सभी 12 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया

देहरादून ( राव शहजाद ) । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के दृष्टिगत लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए हैं। 27 मार्च की रात्रि को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत होटल नवरंग में बडे स्तर पर जुआ खेलने की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई। जिस पर एसएसपी दून द्वारा पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए व पुलिस टीम का गठन कर हरिद्वार रोड मुर्गी फार्म के पास स्थित होटल नवरंग में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके से जुआ सामग्री, नगद धनराशि, विभिन्न ब्रान्डों की शराब की बोतलों के साथ काफी संख्या में लोगों के जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया।

इस दौरान चौकी स्तर पर चैकिंग/सत्यापन अभियान के दौरान शिथिलता बरतने एवं लापरवाही को लेकर एसएसपी दून ने आईडीपीएल चौकी प्रभारी सहित सभी 12 पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर दिया।
































