Blog

केन्द्रीय विद्यालय में किया बैगलेस डे कार्यक्रम का सफल आयोजन

रायवाला ( राव शहजाद ) । पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय रायवाला में पीएम श्री योजना के अंतर्गत बैगलेस डे कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के बैग बनाने और सुसज्जित करने का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, आत्मनिर्भरता तथा व्यावहारिक कौशल का विकास करना था। इस दौरान विद्यार्थियों को कटिंग, सिलाई, लेस वर्क, मिरर वर्क आदि गतिविधियाँ सिखाई गईं। विद्यार्थियों को फैशन डिजाइनर श्रीमती रश्मि अमोली द्वारा अत्यंत कुशलतापूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रत्येक चरण को धैर्यपूर्वक समझाया, आवश्यक तकनीकों का प्रदर्शन किया तथा स्वयं अभ्यास करवाकर उनकी शंकाओं का समाधान किया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, रुचि और समर्पण के साथ इस गतिविधि में भाग लिया। उन्होंने ध्यानपूर्वक हर निर्देश का पालन किया और स्वयं सुंदर एवं आकर्षक बैग तैयार किये। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सहयोग की भावना तथा रचनात्मक सोच का स्पष्ट विकास देखने को मिला।

विद्यालय की प्राचार्य रीता इंद्रजीत सिंह ने विद्यार्थियों के द्वारा बनाए गए बैग्स की सराहना की। मौके पर गीतांजलि, चंचल वर्मा और मीना उपस्थित रहे।


Related Articles

Back to top button