Blog

श्री साईं बाबा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में किया मातृ दिवस का आयोजन

रायवाला । श्री साईं बाबा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस को भव्य तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी माताओं के प्रति प्यार, सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंच संचालन क्लास 6 की छात्रा शिवांगी देशवाल और श्रुति भंडारी के साथ कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूल ने सभी माताओं का स्वागत किया और उनके अथक परिश्रम व ममता के लिए धन्यवाद दिया। इसके बाद छात्रों ने गीत, नृत्य, कविता और नाटक के माध्यम से माँ के महत्व को दर्शाया। कुछ बच्चों ने अपनी माताओं के लिए हस्तनिर्मित कार्ड और उपहार भी बनाए थे। स्कूल के प्रधानाचार्य अमित ममगाईं ने कहा माँ का स्थान हमारे जीवन में सर्वोपरि है। यह दिवस हमें उनके त्याग और समर्पण को याद दिलाता है। उन्होंने बच्चों से अपनी माताओं का सम्मान करने और उनकी भावनाओं को हमेशा महत्व देने का आग्रह किया इस अवसर पर Most Punctual Mother का अवार्ड क्लास U K G के अवयुक्त पोखरियाल के मदर प्रियंका पोखरियाल को मिला, म्यूजिकल चेयर में कुलजीत कौर , balloon with glass game में विधान किंतुरा की माता सुनीता विनर रही, क्लास L K G की केशव सिंह पुनिया के माता नैना सिंह ने मात्र दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए व क्लास U K G क्लास के युवराज सिंह की माता सतबीर कौर ने कविता से सभी का मन मोह लिया ।

कार्यक्रम के अंत में माताओं ने भी बच्चों के प्रयासों की सराहना की । मौके पर ऊषा अय्यर, विनीता, पूनम , अंजना पंवार, नीरज रावत, अजय शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button