Blog

अंकुर पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मातृ दिवस 

ऋषिकेश । अंकुर पब्लिक स्कूल ऋषिकेश में मातृ दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “SWAAD – Flavours of Love” रखी गई, जिसका उद्देश्य माताओं के प्रेम, स्नेह, त्याग और देखभाल को सम्मान देना था। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में माताओं के लिए विभिन्न रोचक प्रतियोगिताएँ एवं उपाधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें Smart Cookie, Cupcake Mumma, Spice Queen, Taste of Elegance, Cardamom Charm, Crunchy Chaat, Cool Coconut तथा SWAAD Queen of Flavours जैसी श्रेणियाँ शामिल थीं। माताओं ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान अनेक मनोरंजक खेल जैसे Mail Milaap, Magic Masala, Kaddukas, Pehchan Kaun, Jadoo ki Jhappi, Gol Gappe, Sweet n Salt, Khatti Meethi Boliyan और Disquo आयोजित किए गए, जिनमें सभी माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और खूब आनंद उठाया। संगीत एवं नृत्य प्रतिभा प्रदर्शन के लिए Madhurima, Masala Magic और Makhana Moves जैसे विशेष टैलेंट राउंड भी आयोजित किए गए । विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के प्रयासों की सराहना की तथा कहा कि माँ का प्रेम जीवन का सबसे अनमोल उपहार है।

विद्यालय निदेशक वैभव सकलानी ने बताया की यह मातृ दिवस समारोह प्रेम, सम्मान और भावनाओं से भरपूर एक यादगार आयोजन रहा है ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button