ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया मातृ दिवस

ऋषिकेश । ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल में मातृ दिवस का कार्यक्रम बहुत मनोरंजनपूर्ण ढंग से मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय की कक्षा बारहवीं की छात्रा उपाध्यक्ष अध्या सिंह द्वारा विद्यालय सचिव कैप्टन सुमंत डंग, महिमा डंग, विद्यालय प्रधानाचार्या बिंदु शर्मा एवं उपस्थित सभी प्री- प्राइमरी कक्षा की माताओं को कक्षा नवीं की छात्रा आरवी कंसवाल द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ यूकेजी कक्षा के छात्र (समर्थ) ने मातृ दिवस पर सुंदर भाषण की प्रस्तुति के साथ किया कि “मदर्स डे एक ऐसा खास दिन है, जो मां के प्यार, त्याग और देखभाल8 को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कक्षा यू के जी के छात्र छात्राओं द्वारा मातृ दिवस पर एक सामूहिक नृत्य गीत “तू कितनी अच्छी है,तू कितनी भोली है । पर बेहतरीन प्रस्तुति दी। कक्षा एल के जी के छात्र शिवांश पयाल एवं विहान सिंह और यू के जी के छात्र (रिद्धिश लेखवार) द्वारा अपनी माता एवं उपस्थित सभी माताओं को संबोधित करते हुए सुंदर कविता की पंक्तियों को प्रस्तुत करते हुए कहा कि “हे माँ ! आपने मुझे प्यार करना, पढ़ना लिखना और जिंदगी में कभी हार न मानना सिखाया।आपको वो सारी खुशी और शांति मिले जो आप हमारे जीवन में प्रतिदिन लाती हैं। उपस्थित सभी जनों ने प्रस्तुत कविता की पंक्तियों की बहुत सराहना की। उसी के पश्चात कक्षा एक की छात्रा (वेदवाणी किरसुर) एवं कक्षा तीन की छात्रा (फेवन एटा) ने मातृ दिवस के उपलक्ष में अंग्रेजी में सुंदर भाषण की प्रस्तुति देते हुए कहा “A mother is the sun that illuminates the lives of her children. Life is incomplete without a mother; she is every child’s greatest strength”. सीनियर वर्ग में कक्षा एक से तीन के छात्र छात्राओं ने क्राफ्ट से फूल बनाए ,कक्षा चौथी से छठी तक के बच्चों ने सुंदर (कार्ड बनाए),कक्षा सातवीं व आठवीं के छात्र छात्राओं ने (बटन टक) गतिविधि को दर्शाया,पांचवीं कक्षा की छात्राओं ने मातृ दिवस पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया और वही कक्षा नवीं से बारहवीं के छात्र छात्राओं ने (पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण) द्वारा मातृ दिवस की कुछ झलकियों को सभी के समक्ष प्रस्तुत किया।कक्षा नवीं के छात्र विधान शास्त्री,दिव्यांशु द्वारा ड्रम पर सुंदर मातृत्व गीत वाद्ययंत्र बजाकर प्रस्तुत की एवं छठी कक्षा से अरपंजना जाना और इशिका मैती ने मातृत्व पर सुंदर गीत प्रस्तुत किया। उपस्थित अभिभावकों व माताओं ने तालियों के साथ बच्चों का हौंसला बढ़ाया। कक्षा नर्सरी से यू के जी के छात्र छात्राओं ने कैटवॉक द्वारा अभिभावकों को मनोरंजित किया। कक्षा यू के जी के छात्र (वायव्य लेखवार) द्वारा भाषण की प्रस्तुति दी गई। अन्य कक्षाओं के छात्र छात्राओं द्वारा मातृ दिवस पर कार्ड भी बनाए गए। कार्यक्रम को अंत की ओर ले जाते हुए चौथी कक्षा की छात्राओं (अलवीरा, जगावी, अद्विका ) द्वारा गीत “मेरी दुनिया, मेरी दुनिया, तू ही रे …..” पर मनोरंजित नृत्य प्रस्तुत किया । वहीं कक्षा नवीं की छात्राओं (गुरुप्रिया,अविका और दृष्टि) ने गिटार पर मातृत्व पर सुंदर गीत “ऊँगली पकड़ के फिर से सिखा दे, गोदी उठा लेना माँ आँचल से मेरी मुँह पोंछ देना मैला सा लागे । कार्यक्रम को और मनोरंजित करते हुए सभी उपस्थित माताओं को कुछ खेल भी खिलाए गए जिनमें कॉइन गाने, बैलेंसिंग गेम एंड ब्लो दा ग्लास जैसे बहुत से गेम खिलाए गए। कार्यक्रम समाप्ति पर सभी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विद्यालय सचिव कैप्टन सुमंत डंग ने सभी उपस्थित छात्र छात्राओं की माताओं को मातृ दिवस की बधाई दी एवं उन सभी माताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप ही आज के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित है और अपने बच्चे के हुनर को देखने के लिए और उनको और बेहतरीन शिक्षा देने हेतु आप ही का पूर्ण योगदान है,इसलिए आपको हर बार अपने बच्चे की उस हर गतिविधि का हिस्सा बनना है जहां आपका बच्चा और ज्यादा अपने हुनर को उजागर करे और कक्षा अध्यापिका द्वारा जो भी आपके बच्चे को सिखाया जाए,उस पर भी आप पूरी मेहनत करे। विद्यालय प्रधानाचार्या बिंदु शर्मा ने भी सभी उपस्थित माताओं को मातृ दिवस की बधाई देते हुए सभी माताओं को उनके पूरे दिन कार्यरत रहने हेतु उनपर गर्व करते हुए उन्हे और अधिक अन्य गतिविधियों में अपने बच्चे के साथ प्रतिभाग करने के लिए भी प्रोत्साहित एवं धन्यवाद दिया।

सभी उपस्थित माताओं एवं अभिभावकों ने स्नैक्स के साथ मनोरंजन का लुफ्त उठाया। मौके पर विद्यालय प्रधानचार्या सहित अध्यापिका दीपा शर्मा,अलीशा एवं अध्यापिका बीवेता सहित अन्य उपस्थित रहे।
[banner id="1202"]





























