Blog

अस्थमा से ग्रसित मरीजों के लिए विशेषज्ञों ने दी राय

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । विश्व अस्थमा दिवस- 2026 के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान,ऋषिकेश के विशेषज्ञों ने इस बीमारी के विभिन्न पहलुओं पर अपनी राय साझा की है। उनका मानना है कि, जहां एक ओर लाखों सामान्य लोगों जिन्हें सांस लेने में कभी भी किसी तरह की कोई परेशानी, हिचकिचाहट नहीं होती, के लिए विश्व अस्थमा दिवस का कोई खास महत्व नहीं है, वहीं दूसरी ओर अस्थमा से पीड़ित 3.4 करोड़ भारतीयों के लिए, यह दिवस एक याद दिलाता है कि सांस लेने जैसी बुनियादी चीज़ भी अभी तक सुनिश्चित नहीं है। संस्थान की कार्यकारी निदेशक-सीईओ एवं देश की जानी मानी पीडियाट्रिक्स पल्मोनोलॉजिस्ट प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह ने बताया कि ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर अस्थमा (GINA), जो इस वार्षिक आयोजन को विश्वस्तर पर आयोजित करता है, द्वारा इस वर्ष इस दिवस को मनाने के लिए एक ऐसा विषय (थीम) चुना है जो नारे से ज़्यादा एक अभियोग जैसा लगता है: “अस्थमा से पीड़ित हर व्यक्ति के लिए सूजनरोधी इनहेलर की पहुंच – अभी भी एक अत्यावश्यक आवश्यकता है।वही विशेषज्ञों का मानना है कि भारत के अधिकांश घरों में, जहां किसी को अस्थमा है, आपको कहीं न कहीं एक नीला इनहेलर मिल जाएगा।
किसी बैग में, बिस्तर के पास रखी मेज पर या स्कूल बैग में। लेकिन
आपको भूरा या बैंगनी रंग का इनहेलर बहुत कम दिखाई पड़ेगा। कंट्रोलर इनहेलर, यह इनहेलर जो वास्तव में दिन-प्रतिदिन इस बीमारी को नियंत्रण में रखता है।निदेशक एम्स एवं विषय विशेषज्ञ प्रो. मीनू सिंह का मानना है कि समस्या की जड़ यहीं है। भारत में निदान किए गए अस्थमा रोगियों में से 10% से भी कम इनहेल्ड कॉर्टिकोस्टेरॉइड (ICS) उपचार प्राप्त कर रहे हैं, जिसे दिशानिर्देश दीर्घकालिक नियंत्रण के लिए अनुशंसित करते हैं। बताया कि नीला रिलीवर इनहेलर, अस्थमा का दौरा पड़ने पर वायुमार्ग की मांसपेशियों को शिथिल करता है।
यह अग्निशामक यंत्र की तरह है। लेकिन कंट्रोलर इनहेलर सूजन और बलगम के जमाव का इलाज करता है, जो अस्थमा के दौरे का कारण बनता है। एक विशेषज्ञ चिकित्सक के शब्दों में, केवल रिलीवर इनहेलर पर निर्भर रहना आग के जलते रहने के दौरान धुएं का इलाज करने जैसा है। लिहाजा, मरीज अक्सर बेहतर महसूस करते ही अपना कंट्रोलर इनहेलर बंद कर देते हैं। यह एक स्वाभाविक प्रवृत्ति है। यूं भी जब आप स्वयं को ठीक महसूस कर रहे हों तो दवा क्यों लें? लेकिन अस्थमा हमेशा हमला करने से पहले खुद को प्रकट नहीं करता।

उन्होंने बताया कि साइलेंट इन्फ्लेमेशन एक वास्तविक समस्या है, और अचानक गंभीर दौरा कई हफ्तों तक पूरी तरह से सामान्य महसूस करने के बाद आ सकता है।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button