भाजयुमो के नवनियुक्तपदाधिकारियों ने की पूर्व मंत्री से शिष्टाचार भेंट

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । श्यामपुर मंडल के भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल से उनके कैंप कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।विधायक अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और भारत जैसे युवा बहुल देश में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने तथा आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती युवाओं की ऊर्जा और प्रतिबद्धता से ही संभव है।

मौके पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रज्ञा रावत, जिला मंत्री पंकज थपलियाल, जिला महामंत्री कौशल बिजलवान, मंडल महामंत्री पंकज जुगलान, भाजयुमो मंडल महामंत्री आशीष रणकोटी, आदर्श राणा, गौतम रतूड़ी सहित उपस्थित रहे।
[banner id="1202"]





























