Blog

A .N .D. पब्लिक स्कूल का कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा उत्कृष्ट

हरिद्वार । सीबीएससी कक्षा XII परीक्षा परिणाम में ए. एन. डी. पब्लिक स्कूल, हरीपुर कलां, देहरादून के विद्यार्थियों ने एक बार पुनः उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को कायम रखा है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी विगत वर्षों की भांति अत्यंत शानदार, प्रेरणादायी एवं सराहनीय रहा। विद्यार्थियों की कठोर मेहनत, शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का यह परिणाम विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गर्व एवं हर्ष का विषय है। विद्यालय की मेधावी छात्र तथा छात्राओं ने श्रेष्ठ अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। परीक्षा परिणाम में रिद्धि गंभीर ने 92% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।योगिता चंद ने 86.2% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया , बबीता कांडपाल ने 86% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया , दीप्ति ने 85.2% अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान अर्जित किया ,जान्हवी ने 85% अंक प्राप्त कर पंचम स्थान प्राप्त किया। वही महाराज जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य स्वामी श्री अयोध्याचार्य महाराज ने सभी सफल विद्यार्थियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ प्रदान करते हुए कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन में संस्कार, अनुशासन एवं उत्कृष्ट व्यक्तित्व निर्माण का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर परिश्रम, सकारात्मक सोच एवं उच्च आदर्शों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

विद्यालय प्रबंधक ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस उल्लेखनीय सफलता हेतु हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं नैतिक मूल्यों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में भी विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियाँ प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित करेंगे। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनकी मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय प्रबंधन समिति ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर समस्त विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button