Blog

पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी के निधन से मन व्यथित : राव शाहिद

देहरादून । उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय राजनीति में सादगी, ईमानदारी और अनुशासन की मिसाल रहे मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (सेनि) के निधन पर पूर्व राज्यमंत्री एवं राज्य आंदोलनकारी राव शाहिद अहमद ने शोक संवेदना व्यक्त की है। बता दे भाजपा नेता राव शाहिद ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के निधन की खबर से मन बहुत व्यथित हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री में एक जांबाज फौजी का कड़क अनुशासन और एक संवेदनशील राजनेता का दिल एक साथ धड़कता था। राव ने कहा कि अटल जी की सरकार में ‘रोड किंग’ के रूप में देश में ‘स्वर्णिम चतुर्भुज’ की नींव रखने से लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर पहाड़ों में सड़कों का जाल बिछाने तक पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का ऐतिहासिक योगदान रहा है । उन्होंने राज्य को संवारने का जुनून था। पारदर्शी शासन और ऐतिहासिक लोकायुक्त कानून जैसी उनके बेदाग राजनीतिक विरासत हमेशा भाजपा का मार्गदर्शन करती रहेगी। राव ने दु:ख जताते हुए कहा कि सचमुच एक मजबूत बरगद की छांव उठ गयी है।

उन्होंने न सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं को देश सेवा करना , बल्कि सिर उठाकर ईमानदारी से जीना भी सिखाया। कहा कि उनकी कमी कभी पूरी नहीं होगी। उत्तराखंड की जनता सहित सम्पूर्ण देश मे शोक की लहर है।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button