जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे निरंतर कार्य : प्रेमचंद

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । इलेक्ट्रिक व्हीकल से श्यामपुर मंडल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का श्यामपुर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल द्वारा क्षेत्रीय विकास को गति देने हेतु सड़क निर्माण सहित विभिन्न कार्यों के लिए विधायक निधि से लगभग 28 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने उनका आभार व्यक्त किया। अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

मौके पर श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन पोखरियाल, मंडल महामंत्री पंकज जुगलान, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक जुगलान, मंडल उपाध्यक्ष जयपाल चौहान, लक्ष्मण सिंह, रामचंद्र जोशी, विमल चंद, नागेंद्र भट्ट, सुग्रीव द्विवेदी, प्रवीण जुयाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
[banner id="1202"]





























