Blog

ट्रांसपोर्ट सेक्टर क्षेत्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ : प्रेमचंद अग्रवाल

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । ऋषिकेश ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के कार्यालय में पदाधिकारियों द्वारा ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आगामी 11 जून को आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम हेतु अग्रवाल को औपचारिक रूप से आमंत्रित किया। इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रांसपोर्ट सेक्टर क्षेत्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसके सुदृढ़ विकास के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

मौके पर यूनियन के सचिव दीप शर्मा, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, कर्मवीर शर्मा, दीप सुनेजा, मनमोहन सूदन, सरदार गुरबचन सिंह, सरदार बूटा सिंह, शिव शंकर कोठारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button