Blog
देवभूमि पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु , राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

देहरादून ( राव शहजाद ) । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को देवभूमि उत्तराखण्ड के दौरे पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचीं। एयरपोर्ट पर उनका राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया और प्रदेशवासियों की ओर से उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद थे।






























