Blog

श्री साईं बाबा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में डेंटल कैंप किया आयोजित

रायवाला । श्री साईं बाबा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, छिद्रवाला में आज सीमा डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सहयोग से एक नि:शुल्क डेंटल कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों और उनके अभिभावकों को दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और नियमित जांच की सुविधा प्रदान करना था। कैंप के दौरान स्कूल के कुल 283 बच्चों का डेंटल टेक-अप (दंत परीक्षण) किया गया। सीमा डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम में डॉ. अवनीश, डॉ. आयुषी सहित अन्य डॉक्टरों ने बच्चों की दंत जांच की और उन्हें दांतों की देखभाल, ब्रश करने के सही तरीके तथा दंत संबंधी समस्याओं से बचाव के बारे में आवश्यक सलाह दी है । इस अवसर पर अभिभावकों ने भी कैंप का लाभ उठाया और अपने बच्चों के दंत स्वास्थ्य के संबंध में डॉक्टरों से परामर्श प्राप्त किया। अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर बच्चों में दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अत्यंत उपयोगी साबित होते हैं। स्कूल प्रबंधन ने सीमा डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा ।

ताकि बच्चों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलता रहे। कैंप का समापन बच्चों और अभिभावकों के उत्साहपूर्ण सहयोग के साथ हुआ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button