Blog

ऋषिकेश पुलिस की तत्परता से हुए चार खोए मोबाइल फोन बरामद

ऋषिकेश ।ऋषिकेश पुलिस के द्धारा आमजन की सहायता एवं उनकी खोई हुई संपत्ति को वापस दिलाने के उद्देश्य से किए जा रहे प्रयासों के क्रम में पुलिस द्वारा चार खोए हुए मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सुपुर्द किया गया। बीते 21 जून 2026 को विभिन्न व्यक्तियों के मोबाइल फोन खो जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना प्राप्त होने के उपरांत पुलिस टीम द्वारा तकनीकी सहायता एवं सतत प्रयासों के माध्यम से मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया गया। आज सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को विधिवत सौंप दिए गये।अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर सभी के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।

मोबाइल फोन प्राप्त करने वाले व्यक्तियों में राजकुमार पुत्र जितेन्द्र, निवासी अवधूत आश्रम, ऋषिकेश — Vivo मोबाइल फोन ,केशव शर्मा पुत्र योगेश शर्मा, निवासी अवधूत आश्रम, ऋषिकेश — Samsung F-7 मोबाइल फोन , बिजेन्द्र पुत्र इन्द्राज, निवासी अवधूत आश्रम, ऋषिकेश — i-15 मोबाइल फोन , धर्मेन्द्र पुत्र वीरेन्द्र, निवासी मोहल्ला अम्बेडकर नगर, किरतपुर, जनपद बिजनौर (उ०प्र०) — Vivo V-40 मोबाइल फोन शामिल रहे ।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजकुमार , हेड कॉन्स्टेबल ईश कुमार , कॉन्स्टेबल अजय शामिल थे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button