पुलिस ने शांति भंग में 2 युवकों का किया चालान

ऋषिकेश । कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई करते हुए आपसी विवाद में शांति भंग करने पर आमादा 02 युवकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई। शनिवार को नटराज चौक ऋषिकेश पर 2 व्यक्तियो का आपस में झगडा हो रहा था । चीता कर्म0गणो के द्धारा दोनो व्यक्तियो से झगडा करने के लिये मना किया तो प्रथम पक्ष – दीपक पुत्र ब्रिज राज निवासी काले की ढाल ऋषिकेश (उम्र 25 वर्ष) व द्धितीय पक्ष – विन्नू अग्रवाल पुत्र राकेश अग्रवाल निवासी शिवाजी नगर ऋषिकेश (उम्र 38 वर्ष) जो कि नशे मे एक दूसरे से लडाई झगड़े पर आमदा थे। तथा मरने मारने पर उतारु थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए 02 व्यक्तियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अंतर्गत धारा 170(1), 126, 135 बीएनएसएस में रात्रि समय 02.45 बजे हिरासत में लिया गया। दोनो अभियुक्तों का चालान कर नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। आरोपियों की पहचान दीपक पुत्र ब्रिज राज निवासी काले की ढाल ऋषिकेश देहरादून (उम्र 25 वर्ष) , विन्नू अग्रवाल पुत्र राकेश अग्रवाल निवासी शिवाजी नगर ऋषिकेश देहरादून (उम्र 38 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र ममंगई , कॉन्स्टेबल अंगेश्वर , कॉन्स्टेबल अमित राणा शामिल थे।
[banner id="1202"]





























