Blog

कांग्रेसियों ने चढ़ावा चोरी के खिलाफ हनुमान चालीसा का पाठ किया

ऋषिकेश । प्राचीन रघुनाथ मंदिर में राम जन्मभूमि अयोध्या के श्री राम मंदिर में हुई जमीन घोटाले, चंदा चोरी, और दानपात्र से चोरी जैसे अपराध जो केवल अपराध ही नहीं श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ भी है इसके विरोध में प्रभु श्री राम के सबसे बड़े भक्ति भगवान हनुमान जी की आराधना एवं ऐसी संकीर्ण सोच रखने वाले लोगों के सद्बुद्धि हेतु प्रार्थना करने के उद्देश्य से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया । इस संबंध में पूर्व कबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण एवं पीसीसी सदस्य जयेन्द्र चंद रमोला ने कहा कि अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर से जुड़े मामलों में पहले भूमि खरीद को लेकर उठे विवाद, उसके बाद चंदे के प्रबंधन पर सवाल और अब दानपात्र से कथित चोरी की सामने आई खबरों ने देशभर के करोड़ों राम भक्तों की भावनाओं को आहत किया है।

भगवान श्रीराम किसी एक दल या संगठन की संपत्ति नहीं हैं, बल्कि पूरे देश की आस्था के केंद्र हैं। इसलिए मंदिर से जुड़े धन और दान के प्रबंधन में पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होना आवश्यक है।
हम केंद्र और राज्य सरकार से मांग करते हैं कि इन सभी मामलों की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराई जाए तथा यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता या भ्रष्टाचार हुआ है तो दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली व्यक्ति क्यों न हो।
हमारा उद्देश्य किसी की धार्मिक आस्था को ठेस पहुँचाना नहीं है। हम केवल यह चाहते हैं कि श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्रीराम के चरणों में अर्पित किया गया प्रत्येक रुपया सुरक्षित रहे और उसका उपयोग पूरी ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ हो। जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह ने इस गंभीर मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा कि देश की जनता जानना चाहती है कि इन घटनाओं की जिम्मेदारी कौन लेगा, सुरक्षा व्यवस्था में चूक कैसे हुई और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे । कांग्रेस का मानना है कि जांच का उद्देश्य केवल कुछ छोटे लोगों को आरोपी बनाकर मामले का पटाक्षेप करना नहीं होना चाहिए ऐसा ना हो की छोटी मछलियों को जाल में फंसा कर बड़े मगरमच्छ साफ बचकर निकल जाएं इसलिए जांच निष्पक्ष, स्वतंत्र और बिना किसी दबाव के होनी चाहिए, ताकि यदि किसी बड़े पद पर बैठे व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी समान कार्रवाई हो इसलिए महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश के साथ ही प्रभु श्री राम में आस्था रखने वाले हर श्रद्धालु एवं संत समाज की भी सरकार से मांग है कि इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई द्वारा इस पूरे मुद्दे की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए जिससे लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करने के ऐसे मामलों में लगाम लग सके ।

मौके पर मदन मोहन शर्मा, चंदन पंवार, बैशाख पयाल, राकेश अग्रवाल, ललित मोहन मिश्रा, मदन शर्मा, राजेंद्र कोठारी, मनोज गुसाईं, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, भगवान पंवार, सरोजनी थपलियाल, पुष्पा मिश्रा, मधु जोशी, रुकम पोखरियाल, अशोक शर्मा, ऋषि सिंघल, संजय शर्मा, गौरव यादव, परमेश्वर राजभर, सुमित चौहान, प्रवीण गर्ग, कमला प्रधान, रजनीकांत कुमार, बप्पी अधिकारी, राजेश शर्मा, रवि थापा, हिमांशु जाटव, हिमांशु कश्यप, आदित्य परमार, शुभम, आदित्य झा सहित अन्य उपस्थित थे l

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button