अंकुर पब्लिक स्कूल में शैक्षिक बोर्ड एवं चार्ट गेम्स प्रस्तुति की आयोजित

ऋषिकेश । अंकुर पब्लिक स्कूल, ऋषिकेश में विभिन्न आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए उपयुक्त शैक्षिक बोर्ड एवं चार्ट गेम्स पर आधारित एक विशेष प्रस्तुति का आयोजन किया गया। इस गतिविधि का उद्देश्य खेल-आधारित शिक्षण , रचनात्मकता, तार्किक सोच, टीमवर्क तथा आनंदमय शिक्षा को बढ़ावा देना था। इस प्रस्तुति में छह टीमों ने भाग लिया और प्रत्येक टीम ने अलग-अलग आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए तैयार किए गए अभिनव शैक्षिक खेलों का प्रदर्शन किया।एडमिन टीम ने “इको टाउन टाइकूननामक बोर्ड गेम प्रस्तुत किया। यह खेल छह वर्ष एवं उससे अधिक आयु के बच्चों के लिए तैयार किया गया है। इसमें खिलाड़ी पासा फेंककर पर्यावरण से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देते हैं, चुनौतियों को पूरा करते हैं, धन अर्जित करते हैं तथा एक हरित और स्वच्छ नगर का निर्माण करते हैं। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाला खिलाड़ी “इको टाउन टाइकून चैंपियन” बनता है। कक्षा 3 से 5 की टीम ने “कोड 5: एविडेंस ट्रेल (Code 5: Evidence Trail)” प्रस्तुत किया, जो बच्चों में तार्किक सोच, अवलोकन क्षमता, समस्या समाधान और टीमवर्क का विकास करता है। कक्षा 1 एवं 2 की टीम ने छोटे बच्चों के लिए एक रोचक शैक्षिक बोर्ड गेम प्रस्तुत किया, जिसका उद्देश्य बुनियादी अवधारणाओं को खेल-खेल में सिखाना तथा आत्मविश्वास एवं संवाद कौशल का विकास करना था।
एल.के.जी. टीम ने “SHIFT” नामक बोर्ड गेम प्रस्तुत किया। यह पाँच वर्ष एवं उससे अधिक आयु के बच्चों के लिए तैयार किया गया है। इसमें ज्ञान, प्रश्नोत्तरी, टीमवर्क, चुनौतियाँ, पुरस्कार और रणनीति का अनूठा समावेश है। इसकी विशेष SHIFT Card प्रत्येक राउंड को नया और रोमांचक बना देती है। प्लेग्रुप एवं नर्सरी टीम ने “ड्रीम ड्रॉप एडवेंचर (Dream Drop Adventure)” प्रस्तुत किया। यह 3 से 5 वर्ष के बच्चों के लिए तैयार किया गया एक रंगीन और मनोरंजक शैक्षिक खेल है, जिसमें बच्चे रंगों की पहचान, अंग्रेज़ी शब्द बोलना, अच्छी आदतों का पालन करना और विभिन्न गतिविधियाँ पूरी करके ड्रीम ड्रॉप्स अर्जित करते हैं। यह खेल बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, संचार कौशल तथा सामाजिक मूल्यों का विकास करता है। यू.के.जी. टीम ने एक रोचक बोर्ड गेम प्रस्तुत किया, जिसमें रेड ज़ोन पर पहुँचने पर खिलाड़ी पीछे चले जाते हैं तथा गलत उत्तर देने पर चैलेंज व्हील घुमाकर गतिविधि पूरी करनी होती है। सफल होने पर गोल्डन कॉइन प्राप्त होते हैं। इस खेल में विजेता वह बनता है जो सबसे अधिक गोल्डन कॉइन अर्जित करता है, जिससे ज्ञान, सहभागिता और टीमवर्क को अधिक महत्व मिलता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी टीमों की रचनात्मकता एवं नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के खेल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप अनुभवात्मक एवं गतिविधि-आधारित शिक्षण को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने शिक्षकों को ऐसे नवाचारी शिक्षण माध्यमों को कक्षा शिक्षण में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।

यह प्रस्तुति अत्यंत सफल रही और सभी उपस्थित शिक्षकों ने इन खेलों की उपयोगिता की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए सीखने का एक आनंददायक, प्रभावी और प्रेरणादायक माध्यम बताया है ।
[banner id="1202"]





























