जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को दी जा रही प्राथमिकता : अग्रवाल

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) ।ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में छिद्दरवाला क्षेत्र से पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए गुलदस्ता भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उप प्रधान कुंवर सिंह गुसाईं ने कहा कि अग्रवाल के प्रयासों से क्षेत्र में व्यापक स्तर पर विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने बताया कि आंतरिक मार्गों का सुदृढ़ीकरण, विभिन्न स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाना, किसानों की सुविधा हेतु नहरों का सुदृढ़ीकरण, विद्युत विभाग में बंचिंग केबल एवं लाइन शिफ्टिंग जैसे कार्यों के माध्यम से सुधार, तथा सिंचाई विभाग द्वारा चैनलाइजेशन जैसे कार्य प्रभावी रूप से संपन्न किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं तथा कुछ कार्य प्रगति पर हैं, जिसके लिए क्षेत्रवासी डॉ. अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रतिबद्ध हैं और जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आगामी समय में भी क्षेत्र के विकास कार्यों को गति दी जाएगी।

मौके पर रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र बिष्ट, घनश्याम सैनी, प्रवीण मिसरवाण, भानु प्रताप चौहान, दिनेश गुसाईं, प्रमिला पंवार, प्रमिला बिष्ट, संतोषी सहित अन्य उपस्थित रहे।
[banner id="1202"]





























