Blog

ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल में प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों ने लेमोनेड गतिविधि का लिया आनंद

मुनिकीरेती ( राव शहजाद ) । ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल में प्री-प्राइमरी के विद्यार्थियों के लिए एक मनोरंजक एवं शिक्षाप्रद लेमोनेड गतिविधि का आयोजन किया गया। इस गतिविधि का उद्देश्य नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्यवर्धक एवं ताज़गी देने वाले पेयों के महत्व से परिचित कराना तथा उनके व्यावहारिक जीवन कौशल का विकास करना था।शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ पानी, नींबू का रस, चीनी और एक चुटकी नमक मिलाकर ताज़ा लेमोनेड तैयार किया है । इस दौरान उन्होंने विभिन्न सामग्रियों के बारे में, उनके स्वास्थ्य लाभ तथा एक पौष्टिक ग्रीष्मकालीन पेय बनाने की सरल प्रक्रिया को भी सीखा। वही नन्हे विद्यार्थियों ने स्वयं नींबू निचोड़ने, मिश्रण को अच्छी तरह मिलाने और अंत में अपने हाथों से तैयार किए गए स्वादिष्ट एवं ताज़गीभरे लेमोनेड का आनंद लिया। इस गतिविधि ने बच्चों के सूक्ष्म मोटर कौशल (Fine Motor Skills), टीमवर्क, अवलोकन क्षमता तथा आत्मविश्वास को भी विकसित किया और सीखने की प्रक्रिया को आनंददायक एवं प्रभावशाली बनाया। शिक्षिकाओं दीपा, अलीशा एवं बिवेता के कुशल मार्गदर्शन में इस लेमोनेड गतिविधि का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। लेमोनेड गतिविधि का समापन हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ। विद्यार्थियों ने इस गतिविधि का भरपूर आनंद लिया और अपने साथ सुखद यादों के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण शिक्षाप्रद अनुभव भी संजोकर घर लौटे।

विद्यालय की प्रधानाचार्या बिंदु शर्मा ने इस गतिविधि के सफल आयोजन के लिए शिक्षिकाओं के प्रयासों की सराहना की तथा विद्यार्थियों को अपने दैनिक जीवन में पौष्टिक भोजन एवं स्वास्थ्यवर्धक पेयों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मनोरंजक एवं व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से सीखने से बच्चों में प्रारम्भिक अवस्था से ही आवश्यक जीवन कौशल का विकास होता है।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button