Blog

तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर किया भव्य स्वागत

नई दिल्ली / देहरादून । पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर पूर्व राज्यमंत्री भाजपा नेता राव शाहिद अहमद के नेतृत्व में तीरथ सिंह रावत का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया है। बता दे गुरुवार को नई दिल्ली स्थित एक सदन में पूर्व मुख्यमंत्री रावत का भाजपाइयों ने भव्य स्वागत किया गया। जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड से पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नविन की टीम में जगह दी गई है । बता दे उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है । राव शाहिद ने तीरथ सिंह रावत को नई जिम्मेदारी मिलने पर राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया है। कहा की तीरथ सिंह रावत विकास कार्यों को पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ करते है।

वही ऐसे निर्णय से आगामी समय मे भारतीय जनता पार्टी को ओर मजबूती मिलेगी । स्वागत करने वालों में पूर्व राज्यमंत्री राव शाहिद अहमद , भाजपा नेता सतीश कुमार , राजेश गोयल , युवा नेता अमित त्यागी , एम के राणा सहित अन्य मौजूद रहे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button