Blog

हरिद्वार में 2,059 आवारा कुत्तों की नसबंदी एवं एंटी रेबीज टीकाकरण

हरिद्वार ( राव शहजाद ) । नगर निगम हरिद्वार एवं Humane World for Animals India के संयुक्त प्रयासों से शहर में आवारा कुत्तों की आबादी को मानवीय एवं वैज्ञानिक तरीके से नियंत्रित करने हेतु संचालित ABC कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक 2,059 कुत्तों की नसबंदी एवं एंटी रेबीज टीकाकरण किया जा चुका है। कार्यक्रम में संस्था द्वारा नगर निगम एवं सामुदायिक सहभागिता की सराहना करते हुए बताया गया कि अभियान के तहत 600 से अधिक कुत्तों को स्थानीय नागरिक स्वयं लेकर आए तथा 262 से अधिक जनशिकायतों का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त जागरूकता हेतु 80 बैठकें एवं लगभग 50 व्यवहार संबंधी कार्यशालाएं आयोजित की गईं। उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी ने कहा कि नगर निगम हरिद्वार जनस्वास्थ्य, नागरिक सुरक्षा एवं पशु कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध है। संस्था के सहयोग से संचालित यह अभियान रेबीज नियंत्रण एवं आवारा कुत्तों के मानवीय प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

मौके पर नगर निगम के उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक श्रीकान्त एवं आर्यन एकेडमी की प्रधानाचार्य सुश्री शालिनी त्यागी सहित अन्य उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button