Blog

माजरी ग्रांट में कांग्रेस का जनता से जनसंवाद कार्यक्रम हुआ आयोजित

डोईवाला ( राव शहजाद ) । कांग्रेस जिलाध्यक्ष परवादून मोहित उनियाल के सानिध्य में एवं कांग्रेस मंडल अध्यक्ष माजरी ग्रांट तेजपाल सिंह मोंटी के नेतृत्व में माजरी ग्रांट क्षेत्र में जनता से जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता ने भाग लिया। इस दौरान क्षेत्र की समस्याओं, जनहित के मुद्दों तथा कांग्रेस संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष परवादून मोहित उनियाल ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और उन्हें मजबूती से उठाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क अभियान चलाकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य करें। ब्लॉक प्रमुख डोईवाला गौरव चौधरी ने कहा कि जनता से सीधा संवाद लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है। कांग्रेस कार्यकर्ता आमजन के सुख-दुख में उनके साथ खड़े हैं और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे। पूर्व प्रधान ताजेंद्र सिंह ताज ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता के बीच रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाकर उनके समाधान के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे। मजबूत संगठन और जनता के साथ निरंतर संवाद कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। कांग्रेस मंडल अध्यक्ष माजरी ग्रांट तेजपाल सिंह मोंटी ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं को नजदीक से समझना और उन्हें संगठन के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि माजरी ग्रांट मंडल में कांग्रेस संगठन को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में उन्होंने संगठन का विस्तार करते हुए नए कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों मे उपाध्यक्ष पद पर अश्वनी खरोला, शमशेर सिँह पाल, महासचिव पद पर रविंद्र सिंह, पारुल पाल, शेर सिंह सक्सेना, व सचिव पद पर हर्ष पाल, नितिन पाल को जिम्मेदारियां सौंपीं और सभी से पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा आगामी समय में और अधिक प्रभावी ढंग से जनहित के मुद्दों को उठाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष परवादून मोहित उनियाल, ब्लॉक प्रमुख डोईवाला गौरव चौधरी, पूर्व प्रधान ताजेंद्र सिंह ताज़, बीडीसी क्षेत्र पंचायत सदस्य इंदरजीत सिंह, पूर्व प्रधान अनिल पाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुसूचित विभाग मुकेश प्रसाद,फूल सिंह पाल, दयाराम पाल,वार्ड सदस्य सन्नी तोमर, वार्ड सदस्य अश्वनी खरोला, वार्ड सदस्य राहुल पाल, हरभजन सिंह, सरजीत सिंह, राणा सिंह,शेर सिंह सक्सेना रविंद्र सिंह, सोम सिंह पाल, सुमेर चंद पाल, विपिन पाल, नितिन पाल, बृजेश, भानु पाल संदीप पाल विनोद पाल, रवि पाल, हर्ष पाल, अजय पाल,अमन बिष्ट, तनुज पाल, अनिकेत पाल, जगतार सिंह, सुमेरचंद पाल, सुन्दर पाल, धर्मेंद्र पाल, धर्म सिंह पाल, सुदेश यादव, देवेंद्र पाल, हन्नी पाल, मनीष पाल मौजूद रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button