Blog

यहां : सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यशाला का किया आयोजन

ऋषिकेश । सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय ऋषिकेश द्वारा नटराज मैक्सी टैक्सी एसोसिएशन के सहयोग से मैक्सी चालकों हेतु संगठन के अध्यक्ष हरीश रावत की अध्यक्षता में एक सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन रावत सिंह तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन रश्मि पंत सहित लगभग 200 वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रश्मि पंत द्वारा वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों के साथ-साथ यात्रियों के साथ संवेदनशीलता से व्यवहार करने , वाहनों की आंतरिक तथा बाह्य दशा को सही रखने वाहनों में ओवरलोडिंग न करने
यात्रियों से अतिरिक्त किराया वसूल न करने के लिए जागरूक किया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रावत सिंह द्वारा
सड़क दुर्घटना के पीड़ितों की मदद करने के लिए सभी वाहन चालकों को राहवीर योजना के संबंध में जानकारी दी गई तथा अध्यक्ष श्री हरीश रावत को यह निर्देशित किया कि यदि उनकी यूनियन के किसी भी चालक द्वारा सड़क दुर्घटना के पीड़ितों की मदद की जाती है तो उसकी सूचना अवश्य संभागीय परिवहन कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए ताकि संबंधित चालक को राहवीर योजना के अंतर्गत पुरस्कार की धनराशि प्रदान की जा सके। संगठन सचिव मुकेश तिवारी द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में यूनियन के पास स्थाई रूप से पार्किंग और स्टैंड उपलब्ध नहीं है जिस कारण उन्हें अपने वाहनों को विभिन्न स्थानों पर सड़कों के किनारे पार्क करना पड़ता है इस संबंध में संगठन को निर्देशित किया गया कि पार्किंग संबंधी एक प्रस्ताव निर्मित कर सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में उपलब्ध कराएं जिस को आवश्यक कार्रवाई हेतु संस्तुति सहित शासन को प्रेषित किया जाएगा। इस अवसर पर संगठन द्वारा यह बताया गया कि ऋषिकेश में अन्य राज्यों एवं अन्य जनपदों से आने वाले वाहन चालकों द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों तथा परमिट शर्तों का उल्लंघन करते हुए वाहन संचालित किया जा रहे हैं जिससे नियमानुसार संचालित वाहनों को गंभीर आर्थिक क्षति पहुंच रही है इसके क्रम में यह आश्वासन दिया गया कि इस प्रकार के वाहनों के विरुद्ध कठोर प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी।

कार्यक्रम की समाप्ति पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रावत सिंह द्वारा सभी चालकों को सड़क सुरक्षा शपथ भी दिलाई गई।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button