माँ कुंजापुरी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में स्कूली बच्चों का जलवा एवं महिला वॉलीबॉल फाइनल में राजस्थान पुलिस Vs मनी क्लब करनाल

नरेंद्रनगर । सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या स्कूली बच्चों के नाम रही। क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की मौजूदगी में छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी गीतों पर पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों के उत्साह का आलम यह रहा कि कड़ाके की ठंड के बावजूद कार्यक्रम सुबह 5 बजे तक चला और दर्शक भोर तक पंडाल में डटे रहे। पुलिस प्रशासन और मेला समिति की मुस्तैदी से व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहीं।
प्रतियोगिता के परिणाम:-
अनिवार्य श्रेणी:
बालिका वर्ग: प्रथम – गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, नरेंद्रनगर। द्वितीय – राजमाता बालिका इंटर कॉलेज, भागीरथीपुरम। तृतीय – राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नरेंद्रनगर
बालक वर्ग: प्रथम – माउंट कार्मल क्रिश्चियन एकेडमी, नरेंद्रनगर। द्वितीय – राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, देवधार
ऐच्छिक श्रेणी:
बालिका वर्ग: प्रथम – माउंट कार्मल एकेडमी। द्वितीय – राजकीय इंटर कॉलेज दौंक, जौनपुर। तृतीय – राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नरेंद्रनगर
बालक वर्ग: प्रथम – गुरु राम राय पब्लिक स्कूल। द्वितीय – राइंका दौंक, जौनपुर। तृतीय – राबाइंका नरेंद्रनगर मेला समिति ने सभी विजेता और प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की।


वही माँ कुंजापुरी मेले में महिला वॉलीबॉल फाइनल में राजस्थान पुलिस Vs मनी क्लब करनाल, देशभर की 11 टीमों के बीच मुकाबला, बुधवार को होगी खिताबी भिड़ंत
नरेंद्रनगर । ऐतिहासिक 50वें मां श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में महिला वॉलीबॉल का फाइनल मुकाबला राजस्थान पुलिस और मनी क्लब करनाल के बीच होगा। मुख्य बाजार स्थित खेल मैदान में 11 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबलों के बाद दोनों टीमों ने फाइनल में जगह बनाई है।
पहले सेमीफाइनल में राजस्थान पुलिस ने देहरादून क्लब को 2-0 से हराया, वहीं दूसरे सेमीफाइनल में मनी क्लब करनाल ने दिल्ली क्लब को 2-0 से पराजित किया।
महिला वर्ग की विजेता टीम को ₹1.01 लाख की पुरस्कार राशि दी जाएगी। फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। पुरुष वर्ग में 22 टीमों का पंजीकरण:-
महिला वॉलीबॉल के साथ ही पुरुष वर्ग के मुकाबलों की तैयारी भी पूरी है। पुरुष वर्ग में 22 टीमों ने पंजीकरण कराया है। इसके बाद ओपन कबड्डी, फुटबॉल, बैडमिंटन सहित अन्य खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगे।

खेलों के सफल संचालन में मुख्य आयोजक दिनेश उनियाल, यशपाल राणा, राजपाल पुंडीर, धूम सिंह नेगी, नरपाल भंडारी, सूर्य प्रकाश जोशी, महेश गोसाईं, महेश पालीवाल और रमेश असवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
[banner id="1202"]






























