यहां : ई-कचरा प्रबंधन के विषय मे विद्यार्थियों को किया जागरूक

ऋषिकेश । श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश में शासन के निर्देशानुसार खंड शिक्षा अधिकारी और उप शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार ई-कचरा प्रबंधन के बारे में प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी के द्वारा छात्र-छात्राओं को बताया गया कि जितना भी इलेक्ट्रॉनिक कचरा है, मोबाइल,टीवी, फ्रिज,रेडियो से होने वाले कचरे को इधर-उधर ना फेंक के उन्हें ऐसी जगह देना चाहिए जहां पर उसका रीसाइकलिंग हो सके और हमें इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल कम से काम करना चाहिए और यदि वह खराब हो जाए तो उनको फेंकने के बजाय रिपेयर करवाना चाहिए,इनको आग में नहीं डालना चाहिए और इधर-उधर नहीं फेंकना चाहिए क्योंकि यह जलने पर और अधिक खतरनाक हो जाते हैं और आसानी से नष्ट भी नहीं होते हैं.. वर्तमान समय में कई लाखों टन कचरा एक ज्वलंत समस्या बनता जा रहा है ।

मौके पर प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी,वरिष्ठ प्रवक्ता एनसीसी अधिकारी लखविंदर सिंह,प्रवक्ता शिव प्रसाद बहुगुणा जितेंद्र बिष्ट,जयकृत सिंह रावत, रंजन अंथवाल, विकास नेगी,अजय कुमार सहित अन्य उपस्थित थे ।
[banner id="1202"]






























