यहां : दीपावली को लेकर पटाखा दुकानों का किया निरीक्षण

ऋषिकेश । दीपावली पर्व के दृष्टिगत अवैध पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी महोदय, जनपद देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 29.10.2026 को तहसीलदार श्री प्रदीप नेगी के नेतृत्व में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस एवं फायर सर्विस की संयुक्त टीम द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र में पटाखों की दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों के लाइसेंस एवं पटाखों की बिक्री से संबंधित आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई। जांच के दौरान दो दुकानदार के पास पटाखों की बिक्री हेतु पांच वर्षीय लाइसेंस पाए गए। वहीं,कुछ दुकानदार द्वारा लाइसेंस हेतु ऑनलाइन शुल्क जमा किए जाने संबंधी रसीद प्रस्तुत की गई। इस संबंध में तहसीलदार ऋषिकेश प्रदीप नेगी द्वारा उक्त तीनों दुकानदारों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि निर्धारित लाइसेंस प्राप्त किए बिना पटाखों की दुकान संचालित न की जाए। साथ ही, उन्हें निर्धारित लाइसेंस प्राप्त होने के उपरांत ही दुकान संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया।दीपावली पर्व के दृष्टिगत प्रशासन एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर पटाखों की दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है, जिससे अवैध रूप से पटाखों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। सभी पटाखा विक्रेताओं को नियमानुसार आवश्यक लाइसेंस प्राप्त करने तथा निर्धारित नियमों का पालन करते हुए ही पटाखों की बिक्री करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

बिना निर्धारित लाइसेंस के पटाखों की बिक्री अथवा अन्य अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
[banner id="1202"]






























