Blog

राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी में अभिभावक-अध्यापक संघ की बैठक एवं अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

ऋषिकेश । राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी, गुमानीवाला, ऋषिकेश में अभिभावक-अध्यापक संघ की बैठक आयोजित किया गया। शुक्रवार को इस अवसर पर शैक्षिक सत्र 2026-27 की अर्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम भी घोषित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के प्रांगण में दीप प्रज्वलित कर किया गया l कार्यक्रम में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर चर्चा की गई तथा विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

निदेशक डॉ. राजेंद्र प्रसाद पांडेय

उत्तराखंड के राज्यमंत्री गिरीश डोभाल एवं चारू माथुर कोठारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता किसान मोर्चा के प्रदेश सहसंयोजक विनोद शास्त्री रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय उत्तर प्रदेश मंडल के जिला महामंत्री प्रतीक कालिया , विद्यालय संघ की अध्यक्षा मनीषा गौड ने की। सभी अतिथियों का विद्यालय के निदेशक डॉ. राजेंद्र प्रसाद पांडेय ,संस्थापक डॉ. दर्शन लाल उनियाल ,प्रबंधक किशोरी लाल बहुगुणा , प्रधानाचार्य योगेश्वर प्रसाद सेमवाल तथा उप-प्रधानाचार्य मोहन सिंह नेगी के द्वारा पटका एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया l अभिभावक-अध्यापक बैठक के दौरान अभिभावकों को विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों, प्रगति एवं सुधार की आवश्यकता वाले विषयों के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में विद्यालय और अभिभावकों की संयुक्त भूमिका पर बल दिया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को आकर्षक एवं उत्साहपूर्ण बनाया। उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। वही आए हुए अतिथि चारु माथुर कोठारी जी ने 100 कुर्सियां , प्रदीप कालिया ने 31 कुर्सियां , विनोद शास्त्री ने 25 कुर्सियां , गिरीश डोभाल ने नगद धनराशि विद्यालय के लिए भेंट कर सराहनीय सहयोग प्रदान किया गया। विद्यालय निदेशक एवं प्रबंधन ने सहयोगकर्ता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार का सहयोग विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए उपयोगी सिद्ध होता है।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button