Blog

जिपा सदस्य की पहल पर यहां सर्विस रोड के गड्ढों की हुई मरम्मत शुरू

रायवाला राव शहजाद ) । जिला पंचायत सदस्य हरिपुर कला दिव्या बेलवाल पहल पर खांड गाँव में एसबीआई बैंक के पास स्थित सर्विस रोड पर लंबे समय से जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए थे, जिसके कारण वाहन चालकों एवं राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क की बदहाल स्थिति के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं। बता दे इस गंभीर समस्या को लेकर जिला पंचायत सदस्य हरिपुरकलां द्वारा कल राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को सूचना दी गई थी। सूचना का संज्ञान लेते हुए आज NHAI द्वारा उक्त सर्विस रोड पर बने गड्ढों की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। वही दिव्या बेलवाल ने NHAI के अधिकारियों का समस्या पर त्वरित संज्ञान लेने के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने विभाग से निवेदन किया कि खांड गाँव की पूरी सर्विस लेन का जल्द से जल्द मरम्मत कार्य कराया जाए, ताकि आमजन को आवागमन में परेशानी न हो और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। दिव्या बेलवाल ने बताया कि जनसुरक्षा सर्वोपरि है।

क्षेत्र की सड़कों को सुरक्षित एवं सुगम बनाना आवश्यक है, ताकि स्थानीय निवासियों और राहगीरों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मौके पर बलेंद्र नेगी , अनीता पंचाल सहित अन्य मौजूद रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button