Blog

संत रविदास प्रकटोत्सव एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत सरस्वती विद्या मंदिर में हुए कार्यक्रम

ऋषिकेश। विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास ऋषिकेश में संत शिरोमणि गुरु रविदास के प्रकटोत्सव एवं नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संत रविदास जी के जीवन, विचारों एवं सामाजिक समरसता के संदेश को दर्शाते हुए आकर्षक पोस्टर तैयार किए। साथ ही नशे के दुष्प्रभावों को उजागर करते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने बताया कि संत रविदास जी के प्रकटोत्सव एवं नशा मुक्ति जागरूकता के उपलक्ष्य में पूरे सप्ताह विभिन्न शैक्षिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को संत रविदास के आदर्शों, समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता के विचारों से परिचित कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली भी निकाली जाएगी। कार्यक्रम में अध्यापिका लक्ष्मी चौहान एवं अध्यापक आनंदमणि डबराल ने संत रविदास जी के जीवन दर्शन, उनके विचारों एवं समाज सुधार में दिए गए योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों को संत रविदास जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा भेदभाव से दूर रहकर समरस समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज को प्रभावित करता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। साथ ही रविदास के जीवन के बारे में भी अपने विचार रखे ।

विद्यालय में आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना, नैतिक मूल्यों एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता विकसित करना है।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button