एक्सक्लूसिव खबरेंटेक्नोलॉजीपर्यटन

मुख्यमंत्री ने नैनी सैनी एयरपोर्ट से बहुप्रतीक्षित पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

 

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनी सैनी एयरपोर्ट से बहुप्रतीक्षित पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया है । मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री की प्रेरणा से यह हवाई सेवा जनपद पिथौरागढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मील का पत्थर साबित होगा । इस हवाई सेवा के शुरू होने से सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के लोग अब 1 घंटे में देहरादून पहुंच सकेंगे। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से पिथौरागढ़ से हिंडन (NCR) के लिए हवाई सेवा शुरू करने का अनुरोध किया है। जल्द ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून-अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के मध्य हेली सेवा को भी नियमित किया जाएगा। कहा कि हमारी सरकार निकट भविष्य में चिन्यालीसौड़़ व गौचर से छोटे एयर क्राफ्ट की सेवाओं को शामिल करने के संबंध में भी कार्य कर रही है।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button