एक्सक्लूसिव खबरेंक्राइमपर्यटन

पुलिस ने कच्ची शराब के आरोप में युवक दबोचा

 

रायवाला  (राव शहजाद)   । थाना रायवाला पुलिस ने कच्ची शराब के आरोप में शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है । इस दौरान आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन मे जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु जनपद देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के लिए जोगीवाला माफी पंचायत घर के पास से आरोपी को कारण गिरफ्तारी बताते हुए 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वही पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी कर रही है । थानाध्यक्ष देवेंद्र चौहान ने बताया कि आरोपी की पहचान सुनील थापा पुत्र राम बहादुर थापा निवासी जोगीवाला माफी रायवाला देहरादून उम्र-31 वर्ष के रूप में हुई है । पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सन्दीप चौहान, हेड कॉन्स्टेबल राजीव शामिल थे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button