एक्सक्लूसिव खबरेंटेक्नोलॉजीपर्यटन

अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध की कारवाई , 14 चालान कर 8750 रुपए का जुर्माना वसूला

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने चार धाम यात्रा मार्ग के किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश पुलिस को दिए है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन व नगरनिगम की संयुक्त टीम ने बुधवार को श्यामपुर फाटक से नटराज चौक तक श्यामपुर, गुमानीवाला, अमित ग्राम, गौरा देवी चौक, नटराज चौक सहित अन्य स्थानों पर सड़़क किनारे किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की।

जिसमें दुकानों के बाहर दुकानदारों के द्वारा अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण तथा सड़कों किनारे रेहड़ी, फड़, ठेली वालों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया तथा पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 14 चालान कर 8750 रुपए का जुर्माना भी वसूल किया है ।

 

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button