एक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादूनराजनीति

भाजपा प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद भट्ट ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन

 

देहरादून । उत्तराखंड में राज्यसभा निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इसी क्रम में गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद भट्ट ने विधानसभा में रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम भी उपस्थित रहे। गुरुवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा के प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद भट्ट नामांकन दाखिल करने के लिए विधानसभा पहुंचे। नामांकन करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मिठाई खिलाकर भाजपा प्रत्याशी का मुंह मीठा कराया। मौके पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, टिहरी सांसद माला राज लक्ष्मी शाह, सांसद तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत सहित अन्य मौजूद रहे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button