एक्सक्लूसिव खबरेंटेक्नोलॉजीराजनीति

भाजपाइयों ने दुग्धाभिषेक कर धूमधाम से मनाया जन्मदिवस

रिपोर्ट :  राव शहजाद

ऋषिकेश। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर माँ गंगा में दुग्धाभिषेक कर जन्मदिवस मनाया । भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी का जन्मदिवस
कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल की मौजूदगी में धूमधाम से मनाया है । इस अवसर पर माँ गंगा में दुग्धाभिषेक कर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की गई। साथ ही मिष्ठान खिलाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं भी दी । शनिवार को साईं घाट स्थित गंगा तट पर एकत्र कार्यकताओं को मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल और प्रेरक नेतृत्व में पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही है। वह कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी राय लेते है, यही उनकी खासियत है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी का मार्गदर्शन सदैव उत्तराखंड को मिलता है, उनका मार्गदर्शन से राज्य को अनेक सौगातें मिली हैं। मौके पर जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता शाह, मडल अध्यक्ष महिला मोर्चा माधवी गुप्ता, मण्डल महामंत्री पवन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, जितेंद्र अग्रवाल, मनोज ध्यानी, चेतन शर्मा, राधे जाटव, अनिल ध्यानी, मेजर गोविंद सिंह रावत, रमेश अरोड़ा, राजपाल ठाकुर, पार्षद प्रदीप कोहली, पूर्व पालिका अध्यक्ष शम्भू पासवान, विनोद भट्ट, रूपेश गुप्ता, जिला कार्यालय प्रभारी देवदत्त शर्मा, भावना किशोर गौड़, सुरेंद्र कक्कड़, सुधा असवाल, रीता गुप्ता, राजबाला पाल, गुड्डी कालूड़ा, निवेदिता सरकार, आशा शुक्ला, रुचि जैन, संगीता, रेखा चौबे, अभिनव पाल, राकेश पाल, गोपाल सती, रंजन अंथवाल अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button