Blog

नपा मुनिकीरेती-ढालवाला ने चलाया छापेमारी अभियान

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 के तहत निकाय क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक को बैन करने के तहत छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पॉलिथीन पाए जाने पर 8 चालान किए गए जिनसे 2000 रूपए का राजस्व वसूला गया। बुधवार को मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती और सफाई निरीक्षक कमल चौहान के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की टीम ने नगर क्षेत्र में कैलाश गेट, शीशम झाड़ी, ढालवाला, 14 बीघा और कैलाश गेट क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक को बैन करने के लिए छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान 30 से अधिक दुकानों में छापेमारी अभियान चलाया गया। 8 दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग कर बिक्री करते हुए पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की गई, जिनसे कुल 2000 रुपये का राजस्व वसूला गया। मुख्य सफाई निरीक्षक ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की तैयारियों व सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध पालिका की कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने और पॉलिथीन का उपयोग न करने अपील की।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button