Blog

आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब के साथ तस्कर दबोचा

ऋषिकेश । आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया । बता दे आबकारी आयुक्त के निर्देशन पर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान जिसकी निगरानी संयुक्त आबकारी आयुक्त रमेश चौहान कर रहे है । आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ठ के नेतृत्व में आबकारी टीम ऋषिकेश द्वारा शेरगढ़ माजरी में अवैध कच्ची शराब की बिक्री की सूचना पर एक अभियुक्त के घर पर दबिश दी गई, घर की तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से कुल 47 पाउच अवैध कच्ची शराब के भरे पाए गये जिनमें 37 पाउच में लगभग डेढ़ लीटर कच्ची शराब तथा 10 पाउच में लगभग आधा लीटर कच्ची शराब भरी पाई गई कुल शराब की मात्रा लगभग 60.5 लीटर बरामद हुई ।

मौके पर अभियुक्त पवन शर्मा पुत्र राजेश शर्मा निवासी शेरगढ़ माजरी को गिरफ्तार किया गया। टीम में उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश , हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह ,दीप एवं कांस्टेबल अंकित व आशीष चौहान शामिल रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button