Blog

ग्राम प्रधान ने जर्जर सड़कें और पेयजल समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन

रायवाला ( राव शहजाद ) । ग्राम पंचायत हरिपुर कलां में लंबे समय से चली आ रही पेयजल एवं सड़कों की समस्या को लेकर ग्राम प्रधान ने जिला प्रशासन व संबंधित विभाग लोग निर्माण विभाग को ज्ञापन सौंपा गया है। ग्राम प्रधान सविता शर्मा व कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने बताया कि पेयजल निगम द्वारा सीवर की पाइप लाइन बिछाने के दौरान गांव की मुख्य सड़कों को खोद दिया गया था, लेकिन लंबे समय बीत जाने के बावजूद सड़क निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। इसके चलते सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आमजन, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, क्षेत्र की कई सड़कों की स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। एवं गांव में पेयजल आपूर्ति की स्थिति भी बेहद चिंताजनक है। पुरानी सीवर लाइन क्षमता से अधिक लोड होने के कारण ओवरफ्लो हो रही है, जिससे गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है और गंगा नदी तक पहुंचकर प्रदूषण का कारण बन रहा है। ग्रामीणों को कई महीनों तक गंदे पानी और बदहाल व्यवस्था के बीच रहना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान ने पाँच सूत्रीय मॉंगों को लेकर अगर शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण मजबूर होकर संबंधित विभाग के किसान आंदोलन को बाध्य होंगे ।

ज्ञापन देने में समाजसेवी प्रेमलाल शर्मा, विक्रांत भारद्वाज, दीपक थापा, आदित्य अन्य मौजूद थे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button