एक्सक्लूसिव खबरेंटेक्नोलॉजीराजनीति

कांग्रेसियों ने अंकिता भंडारी को न्याय दो यात्रा निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया

रिपोर्ट :  राव शहजाद

 

ऋषिकेश । कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की भारत जोडों न्याय यात्रा के समर्थन में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व लोकसभा प्रभारी हरिद्वार गणेश गोदियाल के नेतृत्व में पार्टी के रेलवे रोड ऋषिकेश स्थित कार्यालय से त्रिवेणी घाट स्थित गांधी स्तंभ तक उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दो यात्रा निकाली । यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर हरिद्वार लोकसभा प्रभारी गणेश गोदियाल एवं जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी का फर्क जग जाहिर हो चुका है जिस जनता को यह लोग बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रहे थे आज उन भाजापाइयो से ही बहू बेटियों को बचाना मुश्किल हो रहा है। पूर्व कबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि ना तो देश में और ना ही प्रदेश में रोजगार की कोई व्यवस्था हो रही है जिसके कारण हमारे युवाओं को अपने स्थान को छोड़कर अन्यत्र जाना पड़ता है और जिससे वह शोषण का शिकार होते है ऐसी ही कु-व्यवस्था की शिकार हमारे उत्तराखंड की बेटी जो पढ़ लिख कर अपने परिवार का हाथ बंटाना चाहती थी वह भी इन भाजपाई नेता के पुत्र व उसके मित्रों के शातिर इरादों की भेंट चढ़ गई। ऋषिकेश महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल खरोला ने कहा कि भाजपा सरकार अंकिता के हत्यारों को दंड देने की बजाये उनको बचाने का काम कर रही है अंकिता के जिस कमरे से सबूत मिल सकते थे उसको भी बुलडोजर की मदद से तुड़वा दिया गया। आज की इस न्याय पद यात्रा का मुख्य उद्देशय ही महिला विरोधी इस सोती हुई सरकार को उसकी कुम्भकर्णी नींद से जगाना है और जब तक यह सरकार इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं करेगी। कांग्रेस पार्टी इसी तरह से आंदोलन के माध्यम से सरकार को झकझोड़ने का अपना प्रयास करती रहेगी।

 

मौके  पर संजय गुप्ता, विजयपाल रावत , मदन मोहन शर्मा, सुधीर राय, प्रदीप जैन, अरविंद जैन, मनीष शर्मा, ललित मोहन मिश्र, राव शाहिद अहमद , ऋषि सिंघल, भगवती प्रसाद सेमवाल, सोहन लाल रतूड़ी, विजय लक्ष्मी शर्मा, राधा रमोला, भगवान सिंह पंवार, शकुंतला शर्मा, मालती, मधु मिश्रा, रेनू बिष्ट, छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव, छात्रसंघ कोषाध्यक्ष साक्षी रांगड़ सहित अन्य मौजूद रहे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button