एक्सक्लूसिव खबरेंटेक्नोलॉजीपर्यटनराजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत में विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रतिभाग किया

रिपोर्ट: राव शहजाद

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चम्पावत में खटीमा, ऊधम सिंह नगर से विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में वर्चुअल रुप से सम्मिलित हुए। बता दे की इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद भी किया है । वही सीएम धामी ने कहा कि मोदी की गारंटी ने आज पूरे देशवासियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति नया विश्वास दिलाने का कार्य किया है। यह प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व का ही सुफल है कि आज सरकार जनता के पास स्वयं जाकर उनकी उम्मीदों को पूरा कर रही है।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button