रायवाला पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले फरार युवक को किया गिरफ्तार

रायवाला । कोतवाली पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालकर मारपीट करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को बीते 3 जून 2026 को वादी अनुराग सैनी कनिष्ठ अभियन्ता पेयजल निगम हरिद्वार द्वारा कोतवाली रायवाला पर लिखित तहरीर दी की हरिपुरकला क्षेत्र में पानी की लाइन बिछाने को लेकर शुभम नौटियाल द्वारा सरकारी कार्य मे बाधा डालते हुए उनके साथ मार पिटाई व गाली गलौच की गयी। तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली रायवाला पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। अभियुक्त घटना के बाद से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर की सूचना पर घटना में फरार चल रहे शुभम नौटियाल को 26 जुलाई को हरिपुरकला रायवाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया की अभियुक्त की पहचान शुभम नौटियाल पुत्र मुरलीधर नौटियाल निवासी हरिपुरकला, रायवाला, उम्र- 30 वर्ष के रूप में हुई है ।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रधुवीर कपरवान , हेड कॉन्स्टेबल राजीव यादव , कॉन्स्टेबल मोनू मलिक शामिल थे।
[banner id="1202"]





























